फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने थार से डिवाइडर पर किया स्टंट, पुलिस ने गाड़ी सीज की

बरेली में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने थार से डिवाइडर पर स्टंट किया। गजराैला पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। इंस्पेक्टर के बेटे ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। उसे भविष्य में गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। रविवार सुबह एक थार गाड़ी का डिवाइडर पर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाड़ी को तलाश करने में जुट गई।इस दौरान पता चला कि जो वीडियो वायरल हो रही है, उसको चलाने वाला युवक विवेक कुमार यादव नगर की एम डी ए कॉलोनी का रहने वाला है। यह भी जानकारी मिली कि उसके पिता सतीश कुमार यादव पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। बरेली में उनकी तैनाती है। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। एमवी एक्ट में सीज कर दिया। उसने अपनी गलती मानते हुए पुलिस से माफी मांगी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्टंट करने वाले विवेक कुमार यादव की थार गाड़ी को सीज कर दिया गया है। उसके पिता पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। आगे गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर विवेक को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें