फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक मार्ग की सड़क न बनने से परेशानी झेल रहे कई गांवों के लोग

लिंक मार्ग की सड़क न बनने पर कई गांवों के लोग परेशानी झेल रहे हैं। वह तीन से चार किमी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग उठाई है। सुल्तानपुर मौलवी उर्फ नवादा गांव से लिसड़ी बुजुर्ग को कच्चा मार्ग जोड़ता है। इसकी लंंबाई करीब डेढ़ किमी है। कई गांवों के लोग तीन से चार किमी का चक्कर काटने से बचने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। नवादा, चौबारा, लिसड़ी बुजुर्ग, कटाई समेत कई गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग सबसे मुफीद माना जाता है। इस पर भीड़भाड़ भी नहीं मिलती। इस कारण हादसे का डर नहीं रहता। मगर कच्चा होने के कारण बरसात में इस मार्ग पर लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। गांव निवासी हरि सिंह, डॉ.सुरेश चंद्र मौर्य, लिसड़ी बुजुर्ग के कामिल खान ने इस मार्ग पर सड़क बनवाने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान अमित कुमार का कहना है कि उन्होंनेे इस सड़क की कई बार मांग उठाई है। मगर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जेेई फारूख अली का कहना है कि हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी जिन गांवों में सड़क बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करा रहे हैं, उसमें इस सड़क का नाम है। 15 सौ मीटर लंबे मार्ग पर 18 से 20 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें