फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना

गजरौला। शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने घर में सुख समृद्धि की कामना की। बारिश में भी मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगी रही। मंगलवार को सावन माह की शिवरात्रि पर सुबह सेे ही बारिश हो रही थी। जिसके कारण घर से निकलना आसान नहीं था, लेकिन भगवान शिव के भक्तों की श्रद्धा और आस्था खराब मौसम व बारिश पर भारी पड़ गई। भगवान शिव का जलाभिषेक करनेे के लिए बारिश में भी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। चाकेश्वर, गंगा प्याऊ मंदिर, चौबारा स्थित शिव मंदिर समेत क्षेत्र के सभी मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइन लग गई। मंरों में भीगते हुए गए और लाइन में लग कर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कर व बेल पत्र से भगवान शिव का पूजन कर घर-परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें