फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या दूर करने के लिए गजरौला में रिबोर होंगे 125 हैंडपंप

पेयजल की समस्या दूर करने के लिए नगर में 125 हैंडपंप रिबोर किए जाएंगे। इनमें कई हैंडपंप पानी नहीं दे रहे थे, जबकि कई का पानी पीने लायक नहीं रह गया था। एक हैंडपंप के रिबोर पर 75 हजार रुपये का खर्चा आएगा। गजराैला पालिका के 25 वार्ड हैं। जिनमें कुल 580 हैंडपंप लगे हैं। जिनसे लोग प्यास बुझाते हैं। दैनिक कार्यों में इस्तेमाल करते हैं। इनमें 125 हैंडपंप 150 फीट की गहराई पर थे। इस कारण कई हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया, जबकि कुछ का पानी पीने लायक नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें