फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमरोहा में भारी वाहनों की आवाजाही शुरू, हाईवे हो गया जाम, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

अमरोहा में महाशिवरात्रि के बाद जैसे ही हाईवे की एक लेन पर ट्रक, टैंकर समेत भारी वाहनों को गुजारा गया। वैसे ही अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। गजरौला में सुबह दस बजे सीओ दफ्तर के सामने करीब पांच किलोमीटर जाम लग गया। 12 बजे के बाद तक हाईवे जाम रहा। उधर, मुरादाबाद की ओर चौधरपुर तक भी लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर वाहन बेतरतीब तरीके से निकलने से यह समस्या बनी। हाईवे पर शाम तक जाम की स्थिति बनी हुई है। गजरौला और चौधरपुर में पुलिस व्यवस्था बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें