नौगांवा सादात क्षेत्र में शादी का आठ साल बाद विवाहिता सोनिया (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम करने के बाद मायके वाले विवाहिता के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।