फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन

विमल शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 08:36 PM IST

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है। अपने ईष्ट पर जल चढ़ाने के लिए बेल पत्र, प्रसाद आदि लेकर तड़के 4 बजे से ही शिवभक्त लाइन में लग गए। मंदिर परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। रविवार को महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए तड़के 4 बजे से पहले ही शिवभक्त जल का लोटा, बेल पत्र और प्रसाद लेकर अपने आस पास के मंदिरों में पहुंचने लगे थे। चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 5 बजे तक बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच गए। शिव भक्तों की दो लंबी लाइन लग गईं। हर किसी के मुंह से हर हर बम बम और जय भोले की सुनाई दे रहा था। मंदिर परिसर भगवान शिव के भजनों से गूंज उठा।वहीं मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने शिव भक्तों को पिलाने के लिए ठंडाई का इंतजाम किया। मेले में बच्चों ने झूले का आनंद लिया। चांट- पकौड़ी खाईं। उधर चौबारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए तड़के से ही शिवभक्तों की लाइन लग गई। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर घर में सुख शांति की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें