फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकाठेर में नंगे तारों का जाल दे रहा हादसों को दावत

विमल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 08:01 PM IST

खंभों से घरों काे जा रहा नंगे तारों का जाल हादसों को दावत दे रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने तारों के स्थान पर केबल नहीं डाले हैं। हाईवे किनारे बसे कांकाठेर गांव में मोहम्मदाबाद बिजलीघर से आपूर्ति की जाती है। यहां पर 25 से अधिक घर ऐसे हैं, जिन पर बिजली का घरेलू कनेक्शन है। वह बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर उनके घर तक केबल नहीं डाले गए। बिजली विभाग ने कई साल पूर्व नंगे तार खींचे। जिनसे घरों में बिजली जा रही है। ग्राम प्रधान अर्चना देवी के पति हरिओम सिंह ने बताया कि पूरे गांव में केबल डाल दिए गए, लेकिन 25 से अधिक घरों तक नंगे तार ही जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें