अमरोहा की काजल सिंह को इंटर की मैरिट लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल में कम अंक मिले थे। इसकी कसर लगातार पढ़ाई करने के बाद इंटर में पूरी कर दी। उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई के दौरान हमेशा मोबाइल से दूर रही। उनके पिता राम बहादुर सिंह शिक्षक हैं। वह इन दिनों नौगांवा सादात क्षेत्र के जब्दा इंटर कॉलेज में तैनात है। अमरोहा जिला 12वीं की रैंक में पूरे प्रदेश भर में अव्वल रहा। यहां पास होने का प्रतिशत सबसे अधिक रहा है।