अमरोहा के मोहल्ला कुरेशी निवासी चार वर्षीय जारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 12 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं। गोद ली गई जारा की सौतेली मां ने ही गला दबाकर हत्या की थी। इससे पहले बच्ची की बेरहमी से पिटाई भी की गई थी। हत्या की पुष्टि होने के बाद पति मोहम्मद इस्लाम की तहरीर पर पुलिस ने सौतेली मां शाइस्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अमरोहा के मोहल्ला कुरेशी में हैंडलूम (कालीन) कारीगर मोहम्मद इस्लाम की शादी नौ साल पहले मोहल्ले की ही सायरा से हुई थी।