फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराैला में भाकियू संयुक्त मोर्चा के बेमियादी धरना जारी

भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदूषित पानी के खिलाफ समेत कई मांगों को लेकर चल रहे बेमियादी धरने के पांचवें दिन हाईवे से गुजर रहे वाहन सवारों को पीले पानी की बोतल का वितरण किया। उनसे आह्वान किया कि किसानों के प्रमुख मुद्दे को ऊपर पहुंचाएं। जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह ने किसानों के बीच पहुंच कर समर्थन देते हुए कहा कि प्रदूषित पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। बृहस्पतिवार को धरने के पांचवें दिन मोर्चा के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में शहवाजपुर डोर के निकट बैठे। कुछ लोग धरने पर बैठे रहे, जबकि कुछ हाईवे पर प्रदूषित पानी की बोतल लेकर गए। वाहन सवारों को रोक रोक कर प्रदूषित पानी की बोतलों का वितरण करते हुए यहां के भूमिगत जल की तस्वीर पेश की। किसानों की आवाज दिल्ली व लखनऊ की सरकारों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि किसान कई दिन से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा, जबकि गजरौला और उसके आस पास में इस कदर प्रदूषण है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। फसलें नष्ट हो रही हैं। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, रामकृष्ण चौहान, अमरजीत देवल, सुशील चौधरी, चरण सिंह, राहुल सिद्धू, शान चौधरी, मनजीत चौधरी, अमित सिद्धू, जर्रार चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें