फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो का अनुसरण करें : हरपाल

जाटव कोर ग्रुप ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव मनाने वाली समितियों के पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर व डॉ.आंबेडकर के चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो का अनुसरण करना चाहिए। आंबेडकर युवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सुरेश चंद्र मौर्य ने मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित करने पर जोर दिया। हाईवे किनारे एक होटल में रविवार को 27 ग्राम आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों केे सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति हेमसिंह आर्य ने कहा कि हमें आंबेडकर जन्मोत्सव मनाते समय बौद्धिक विचारों वाली गोष्ठी का आयोजन करना चाहिए। ओमप्रकाश त्रिपाठी व किरनपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब जयंती पर जो शोभायात्रा निकाली जाती हैं, उनमें हुड़दंग करने से बचना चाहिए। जिससे अन्य समाज के लोगों को दिक्कत न हो। इंजीनियर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को कठिनाई सहन करने के लिए भी मजबूत बनाएं। जिससे वह कोई दिक्कत आने पर गलत कदम न उठाए। गढ़मुक्तेश्वर के रेंजर करन सिंह ने कहा कि जन्मोत्सव के कार्यक्रम में यह ध्यान रखा जाए कि किसी पर टिप्पणी न करें। हमको अन्य लोगों को भी बाबा साहब के विचारों के साथ जोड़ना है। निर्देश सिंह ने कहा कि समाज में शराब का चलन बढ़ गया है। इसे रोकने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने का आह्वान किया। रवि राज, सुभाष सिंह, श्याम सिंह, राम चरण त्रिपाठी, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता होरी सिंह ने की और संचालन डॉ. पृथी सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें