फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के कारण जमींदोज हुई चारे की फसल

बारिश के साथ ही रात को तेज हवा चली। जिससे चारे की फसल को खासा नुकसान हुआ है। अधिक ऊंचाई वाली चारे की फसल जमींदोज हो गईं। बीते कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिससे जमीन ने भरपूर पानी पी लिया है। जमीन पूरी तरह फूल गई हैै। इस कारण मामूली हवा चलने पर भी अधिक ऊंचाई वाली फसलें गिर जाती हैं। बृहस्पतिवार रात बारिश के साथ तेज हवा चली। जिसमें तिगरी मार्ग किनारे कई खेतों में चारे की फसल जमीन पर बिछ गईं। गनीमत की बात यह है कि अभी गन्ने की फसल की अधिक ऊंचाई नहीं है, वरना वह भी गिर जाता। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से खराब हो जाती है। पानी भर जाने पर जल्द सड़ जाने का डर बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें