गजरौला रेलवे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया चार करोड़ से विकसित किया जाएगा। आने जाने के लिए दो भव्य मुख्य द्वार बनाए जाएंगे। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।