अमरोहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसने हैरान कर दिया। युवक ने प्रेमिका से बचने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। रहरा थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से युवक को गुरुग्राम से बरामद कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।