गजरौला में शराबियों ने साले-बहनोई को रस्सी से पेड़ पर बांधकर लटका दिया। सात घंटे तक दोनों पेड़ पर बंधे यातना से चीखते चिल्लाते रहे। सुबह तलाश में निकले परिजनों ने पेड़ से बंधे देख ग्रामीणों की मदद से उनकी रस्सी खोली। घटना की वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को उठा लिया।