डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन के नए भवन के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। निर्माण कार्य की गति धीमी पाई जाने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और तेजी लाने के निर्देश दिए। माल बाबू ऑफिस का भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर नया पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। डीआरएम राजकुमार सिंह स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर आए। रेलवे स्टेशन के पुराने भवन को ध्वस्त कर उसके स्थान पर बनाए जा रहे नए भवन का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी कि निर्माण कार्य कितना हो गया है। कब तक काम पूर्ण हो जाएगा। निर्माण कार्य की गति धीमी पाई जाने पर नाराजगी जताई।