रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं के सामने आ रही दुश्वारियां अभी दूर नहीं हो रहीं हैं। घंटों लाइन में लगने और धक्के खाने के बाद ही सिलिंडर मिल रहा है। उपभोक्ताओं का हंगामा रोकने के लिए पुलिस की मौजूदगी में वाउचर दिए जा रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से गैस सिलिंडर को लेकर बड़ी मारा मारी चल रही है। गजरौला में घरेलू गैस सिलिंडर की तीन एजेंसी हैं। जिनसे नगर और ग्रामीण अंचलों के उपभोक्ताओं के कनेक्शन हुए हैं। इस समय गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काजला गैस सिलिंडर एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि उनको संभालने में पुलिसकर्मी के पसीने छूट गए। सिपाही के रोकने के बावजूद उपभोक्ता एजेंसी के ऑफिस में घुस गए।