तिगरी मेला में तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब घाटों पर उमड़ने लगा। अन्य दिनों जहां श्रद्धालु सांस्कृतिक स्थल के पास बने स्नान घाट पर स्नान करते थे, वहीं बुधवार को स्नान घाट संख्या एक से लेकर 15 तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सभी घाटों पर सूरज निकलने से पहले ही स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। स्नान घाट गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठे।