फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

222.26 लाख रुपये खर्च होने पर भी लिसड़ी और कटाई के लोगों को नहीं मिल रहा पानी

लिसड़ी बुजुर्ग और कटाई केे लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए तीन साल पूर्व हुआ ओवरहेड टैंक बनाने का काम पूरा नहीं हो सका। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़कर छोड़ दी गई। ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिलने के कारण दोनों गांवों के लोग हैंडपंप या सबमर्सिबल से पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन ने लिसड़ी बुजुर्ग और कटाई ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन साल पूर्व ओवरहेड टैंक बनाने का काम शुरू किया। ओवरहेड टैंक लिसड़ी बुजुर्ग गांव के रकबे में बनाया जा रहा है। इसी से नजदीकी ग्राम पंचायत कटाई के लोगों को भी पानी मिलेगा। मिशन के अधिकारियों ने ओवरहेड टैंक के साथ ही दोनों गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया। जिसके लिए दोनों गांवों के हरेक मोेहल्ले की पक्की गली को तोड़ दिया। जिसके बाद गलियों की टूटी सड़क की सुध नहीं ली। ओवरहेड टैंक का भी काम पूरा नहीं हुआ, जबकि मिशन ने 222.26 लाख रुपये खर्च कर दिए। दोनों गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। लिसड़ी बुुजुर्ग के ग्राम प्रधान कबीर खान का कहना है कि ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिल रहा है। अभी ओवरहेड टैंक का निर्माण ही अधूरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें