पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा में स्नान और पितरों का तर्पण कराने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। ब्रजघाट व तिगरी में गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। उमड़े श्रद्धालुओं के कारण हाईवे व तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लग गया। जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने में पुलिस के पसीने छूट गए।