फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ व एसडीएम ने सील किया बिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट हाउस

गजरौला सीओ व एसडीएम ने छापा मारकर बिना पंजीकरण चल रहा गेस्ट हाउस पकड़ा। उन्होंने हाईवे की सर्विस रोड किनारे और लाइब्रेरी के निकट चल रहे जीएस गेस्ट हाउस को सील कर दिया। दोनों अफसरों द्वारा की गई चेकिंग के दौरान उसमें युवक और युवतियां पाए गए। मगर कोई गलत नहीं पाया गया। मगर पंजीकरण नहीं पाया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि आस पास के लोगों दारा शिकायत की गई थी कि भानपुर खालसा के सामनेे हाईवे की सर्विस रोड किनारे एक गेस्ट हाउस चल रहा है। जिसमें बाहरी युवक और युवतियां आते हैं। उससे मोहल्ले का माहौल बिगड़ रहा है। साथ ही उसकेे बराबर में लाइब्रेरी है। जिसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गेस्ट हाउस के कारण परेेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। शिकायत को गंभीरता से लेकर उन्होंने व एसडीएम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। गेस्ट हाउस में चेकिंग की। इस दौरान उसमें कुछ युवक और युवतियां पाए गए, लेकिन कोई गलत नहीं पाया गया। गेस्ट हाउस संचालक से गेस्ट हाउस के पंजीकरण की जानकारी ली, लेकिन वह पंजीकरण नहीं दिखा सका। इस कारण जीएस गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच कर की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें