मंडी धनौरा तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में मंगलवार की रात पीछे की ओर से नकब लगाकर चोर भीतर घुस गए। इसकी सूचना पर पुलिस व रजिस्ट्री कर्मचारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। चोरों ने वहां रखी तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन वह सफल नहीं हो सके।