फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों के शोरूम में नकब लगाकर लाखों की चोरी

गजरौला हाईवे किनारे कपड़ों के शोरूम में नकब लगाकर दाखिल हुए चोर लाखों की चोरी कर ले गए। 60 हजार रुपये कीमत का डीवीआर भी ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी रोबिन चौधरी का नगर में हाईवे किनारे कपड़ों का शोरूम है। वह शनिवार को शोरूम का ताला लगाकर बाहर गए थे। दिन में दोपहर करीब 12 बजे उनके शोरूम में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोर लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। चोर डीवीआर भी ले गए। जिससे उनकी तस्वीर कैमरे में कैद न हो जाए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। चोरी की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने मौके की वीडियो भी बनाई। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें