फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल बिछा रहा ब्लॉक के सभी सचिवालयों, स्कूलों तक लाइन

अमित शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 11:27 PM IST

गजरौला। बीएसएनएल ब्लॉक के सभी पंचायत सचिवालयाें और परिषदीय विद्यालयों तक लाइन बिछा रहा है। दो दिन पूर्व इसका काम शुरू कर दिया गया। लाइन बन जाने से नेटवर्क की समस्या नहीं होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने और ग्रामीणों को अपना कार्य कराने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय बन गए हैं। उनके लेखपालों का बैठना अनिवार्य कर दिया गया हैै। डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं। सचिवालय में ही खसरा, खतौनी बनाकर दिए जातेे हैं। इसके अलावा आय-जाति, मूल निवास आदि प्रमाण पत्र आदि बनाए जाते हैं। मगर अभी तक यह कह टाल दिया जाता है कि नेटवर्क की समस्या है। डिजिटल लाइब्रेरी में भी नेटवर्क की समस्या के कारण पढ़ाई नहीं हो पाती। बीएसएनएल ने इस समस्या को दूर करने के काम शुरू कर दिया है। उसके द्वारा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवालयों, परिषदीय विद्यालयों तक लाइन बिछाई जा रही है। जिसका काम बीते शनिवार को शुरू किया गया। ब्लॉक में 150 किमी लंबी लाइन बिछाई जाएगी। आठ-नौ महीने में यह काम पूरा करना है। ब्लॉक इंचार्ज अभिलाष कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की ऑप्टीकल फाइबर लाइन बिछाई जा रही है। डेल्टा मशीन से लाइन का काम किया जा रहा है। इसके बिछ जाने से कोई भी सरकारी भवनों में नेटवर्क की समस्या नहीं रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें