कई गांवों को जोड़ने वाली टूटी सड़क लोगों की परेशानी का सबब बनी है। सड़क पर बने गड्ढों में बूंदाबांदी में पानी भर जाने से हादसे का डर बना रहता है। तिगरी और ओसीता जगदेवपुर मार्ग पर रेलवे हाईट गेज के निकट करीब एक साल से सड़क टूटी हुई हैै। गेज के नीचे एक फीट के कई गड्ढे बने हैं।