गजरौला हाईवे की जगह-जगह से तोड़ दी गई ग्रिल हादसे का सबब बन सकती है। इससे अचानक किसी वाहन या पैदल यात्री के सड़क पर आ जाने का डर बना रहता है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सुरक्षा की दृष्टि सेे ग्रिल लगाई गई। जिससे कोई वाहन या पैदल यात्री हाईवे पर न जा सके। मगर लोगों ने अपनी सुविधा के हिसाब से जहां-तहां ग्रिल को तोड़ दिया। इससे किसी वाहन या पैदल यात्री के हाईवे से सर्विस मार्ग और सर्विस मार्ग से हाईवे पर आ जाने का डर बना रहता है।