संत निरंकारी सत्संग मिशन के बाल सेवा दल ने नगर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से आह्वान किया कि 14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन की जान बच सकती है। सत्संग मिशन का बाल सेवा दल खाद गुर्जर चौराहा पर एकत्र हुआ। यहां से उन्होंने जागरूकता अभियान चलाया। रक्तदान महादान, रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता, रक्तदान बचा सकता है किसी की जान आदि नारे लिखे तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। आह्वान करते चल रहे थे कि 14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में सत्संग भवन पर जाकर रक्तदान करें। इंदिरा चौक होते हुए सीएचसी पहुंचे।यहां से रेलवे ओवरब्रिज। यहां पर अभियान समाप्त किया। इस मौके पर मिशन के जोनल इंचार्ज कुंवरपाल सिंह, संयोजक राधेश्याम अरोड़ा, गुलशन कुमार पुरी मुखी गजरौला, ब्रजपाल सरन सेवा दल संचालक, राजीव कुमार, राजकुमार, हिमांशु, अमरजीत पुरी, शिवानी गौतम, सुषमा, अनीता, सुधा आदि साथ रहे।