फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना जारी

विमल शर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 07:40 PM IST

भाकियू संयुक्त मोेर्चा का प्रदूषण के खिलाफ चल रहा धरना 51वें दिन भी जारी रहा। धरने में मोर्चा के प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू ने कहा कि प्रदूषण के कारण ही क्षेत्र में नकली दवाइयों और नकली खाद्य पदार्थों का कारोबार बढ़ता जा रहा है। मोर्चा इनको बर्दाश्त नहीं करेगा। सोमवार को 51वें दिन भी संयुक्त मोर्चा का शहवाजपुर डोर में धरना जारी रहा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाई टैरिफ पर सरकार को यह देखना चाहिए कि कहीं अन्नदाता को उसका नुकसान तोे नहीं हो रहा। प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। रामकृष्ण चौहान, होमपाल सिंह, हाजी अख्तर, जाहिद हुसैन, सोमपाल सिंह, रामशरण सिंह, इस्लाम चौधरी, गंगाराम सिंह, ओम प्रकाश, समरपाल सिंह, असद अली, महेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें