फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ भाकियू संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार

विमल शर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 08:02 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने धरने के 46 वें दिन प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। कहा कि दुनिया कैंसर दिवस मना रही, लेकिन यहां के किसानों की चिंता किसी को नहीं है। प्रदूषण को रोक दिया जाए, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियां अपने आप ही नहीं होंगी। शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने के 46 वें दिन मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अहसान अली ने कहा कि प्रदूषण सबसे ज्वलंत समस्या बन गई हैै। जिसका कारण हैं औद्योगिक इकाइयां। उनके द्वारा बोरिंग कर जमीन में डाला जा रहा पानी दूर-दूर तक फैल गया हैै। जिससेे यहां के पानी के साथ ही वातावरण भी दूषित हो गया। जल्द ही प्रदूषण पर कोई ठोेस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन सेे जुड़े किसानों द्वारा आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौकेे पर नूरजहां, कृष्ण देव, रामप्रसाद सैनी, ओमप्रकाश, होमपाल सिंह, गंगाराम, विजय सिंह, अंकित कुमार, असद अली, शीशपाल सैनी, अदनान अली, अरुण कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें