भाकियू असली गुट की बुधवार को ब्लॉक परिसर में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में युवा नगर अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि छुट्टा गोवंशीय पशुओं ने किसानों की नींद उड़ा रखी है। उनको पकड़वाया जाए। उमेशपाल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगवाए जा रहे स्मार्ट मीटर किसानों के शोषण के माध्यम हैं। धनौरा का शुगर मिल प्रजाति के नाम पर किसानों को परेशान कर रहा है। मांग की गई कि स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं और किसानों को गन्ने की रिजेक्ट प्रजाति के नाम पर परेशान न किया जाए। लोकेश सिंह, बच्चन सिंह, जागेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, हरज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।