जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण कासमाबाद की मढ़ैंयों गांव में डामर की सड़क तालाब बन गई। पांच साल से ग्रामीण जल भराव से निजात की मांग कर रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। कासमाबाद की मढ़ैयों गांव गंगा तट बांध किनारे बसा है। इसकी आबादी करीब एक हजार है। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर बसा गांव विकास की दृष्टि से भी पिछड़ा है।