एसडीएम विभा श्रीवास्तव, पूर्व विधायक हरपाल सिंह व ईओ ललित कुमार आर्य ने सभासदों के साथ बैठक कर उनसे एसआईआर फार्म भरवाने में बीएलओ की मदद करने के लिए अपील की। कहा कि सभासद अपने वार्ड में रहने वाले लोगों काे जागरूक कर फार्म भरवाने में बीएलओ की अच्छी मदद कर सकते हैं। पालिका सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि एसआईआर फार्म भरवाने में पालिका पिछड़ रही है। सभासदों से बीएलओ की मदद करने की अपील की। जिससे एसआईआर फार्म भरवाने का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके। इस दौरान ईओ ललित कुमार आर्य ने कहा कि सभासद अपने वार्ड में सभी लोगों को जानते हैं। उनको यह पता रहता है कि कौन नागरिक क्या करता है। कहां गया है। इस दौरान मायापुरी वार्ड के सभासद अरविंद कुमार ने सुझाव दिया कि चार-चार बीएलओ को एक नियत स्थान बता दिया जाए। जहां बैठकर वह एसआईआर फार्म भरवाने का काम करें। नगर में यह घाेषणा करा दी जाए कि किस वार्ड के बीएलओ कहां पर बैठकर काम कर रहे हैं। इससे लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। सभासद के इस सुझाव पर एसडीएम, ईओ व पूर्व विधायक ने इस पर सहमति जताई। इस मौके पर अरविंद कुमार, चंद्रपाल सिंह, गुडडू रावत, ब्रजेश अग्रवाल, सरताज उर्फ कलुआ, कपिल रावत, रौनकी, देवेश शर्मा, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।