अमरोहा के जगदीश सरन हिंदू पीजी कॉलेज में पांच दिन चलने वाले वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आगाज हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने दौड़ व जैवलिन थ्रो समेत कई खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो में आकाश प्रथम, विवेक दूसरे व हेमंत तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद व दौड़ प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।