फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक छुट्टा सांड़ ने फाजलपुर में मचाया आतंक

गजरौला। छुट्टा सांड़ ने एक घंटे तक फाजलपुर में आतंक मचाया। चारा लेकर आ रहे किसान की बुग्गी में जुड़ेे बैल पर हमला कर दिया। वह नीचे गिर गया। लाठी, डंडे मारकर और ईंट, पत्थर फेंक कर सांड़ को भगाने की कोशिश करते रहे। एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को रोका और बैल को खड़ा कर अलग किया। काफी दूर तक बुग्गी के पीछे दौड़ा। नगर के फाजलपुर मोहल्ला निवासी एक किसान बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे खेत से चारा लेकर आया। उसकी बुग्गी में बैल जुड़ा हुआ था। जैसे ही किसान चारा लदी बुग्गी को लेकर धनौरा मार्ग से फाजलपुर मोहल्ले में अंंदर की तरफ मुड़ा, इस बीच छुट्टा सांड़ आ गया। उसने बुग्गी में जुड़े बैल पर हमला कर दिया। वह नीचे गिर गया। किसान के शोर मचाने पर आस पास के लोग लाठी, डंडे लेकर दौड़ेे। हमलावर हो रहे सांड़ को भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह पीछे नहीं हटा। उस पर लाठी डंडे मारते तो वह गर्दन झुकाकर सीधा हमला करने के लिए दौड़ता। लोग उसके डर के मारे पीछे भाग जाते। इधर बुग्गी में जुड़ा बैल नीचे पड़ा रहा। उधर उसके आतंक के कारण एक स्कूल के बच्चों से भरी बस को लेेकर चालक खड़ा हो गया। लोगों ने सांड़ को भगाने के लिए लंबे सरिये में आगे कपड़ा बांधा और उसमें आग लगाई। जिससे सांड़ को डराने और भगाने की कोशिश, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। करीब 20-25 लोगों नेे लाठी, डंडे व सरिये से उसे कुछ दूर भगाया। मौका मिलते ही बैल को बुग्गी से निकाला। सांड़ को चकमा देने के लिए बुग्गी को मौके पर ही छोड़ दिया और बैल को चुपचाप ले गए। उसके ओझल होते ही जैसे ही बुग्गी को कुछ लोगों ने हाथ से खींचकर दूर ले गए, सांड़ उसके पीछे फिर दौड़ पड़ा। मगर उसमें बैल जुड़ा नहीं होने पर वापस लौट गया। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि उन्होंने सांड़ और एक गाय को पकड़वाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें