पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों द्वारा कार से युवक को बाहर खींचकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रहरा थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी पप्पू को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि नगर के टीचर कॉलोनी निवासी ज्ञानेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।