फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: चक रोड से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, नायब तहसीलदार घायल

गांव में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पथराव में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित शिकायतकर्ता घायल हो गए। हमला उस समय हुआ जब टीम चक रोड से टिन शेड हटाने पहुंची थी। हमलावरों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। माधोपुर निवासी भोलानाथ सिंह ने बताया कि खेत तक जाने वाले चक रोड को टिन शेड रखकर अवरुद्ध कर दिया गया था। कई शिकायतों के बाद मंगलवार को एसडीएम प्रीति तिवारी की अगुवाई में राजस्व टीम कार्रवाई को पहुंची थी। टीम में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, कानूनगो संतोष सिंह, लेखपाल मनीष सरोज, गौरव यादव, कुलदीप यादव, रंजीत यादव, अनूप गुप्ता और सिराज अहमद शामिल थे। जैसे ही टीम ने अवैध निर्माण हटाना शुरू किया, ग्रामीणों ने महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा कर हमला बोल दिया। अचानक हुए पथराव और लाठीचार्ज में टीम के सदस्य घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर टीम ने वहां से भाग कर कोतवाली पहुंचकर शरण ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। घायल नायब तहसीलदार और शिकायतकर्ता का उपचार कराया गया है। मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें