फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: भाइयों पर सगे भाई को जहर खिलाने का आरोप, जांच शुरू

क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर अपने ही भाई को जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़ित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। चतुर्भुजपुर गांव निवासी राम नारायण ने आरोप लगाया है कि मुताबिक भाई सुरेश नारायण साथ उनके साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह जब वे सुल्तानपुर जाने से पहले भाई से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपने अन्य दो भाइयों को भागते हुए देखा। इस दौरान सुरेश नारायण बेहोशी की हालत में मिले। राम नारायण का कहना है कि दोनों ने भूमि विवाद के चलते भाई सुरेश को जबरन सल्फास जैसा विषाक्त पदार्थ खिला दिया। भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन का विवाद चल रहा है और इस मामले में पहले ही शांति भंग के तहत पाबंद किया जा चुका है। फिलहाल, जहर देने के आरोप की जांच की गई, जो तथ्यहीन पाई गई। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें