फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में राहुल गांधी के दौरे को लेकर अमेठी में बढ़ी सियासी सरगर्मी

Akash Dwivedi Updated Mon, 18 May 2026 05:15 PM IST

नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के 20 मई को प्रस्तावित अमेठी दौरे को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक ओर सुरक्षा एजेंसियां दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी हैं, वहीं कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी की सुरक्षा टीम अमेठी पहुंची और पुलिस ऑफिस सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रम स्थल, रूट मैप और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम प्रीति तिवारी, एसडीएम पंकज मिश्रा और प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सुरक्षा टीम गौरीगंज के जामो सड़क स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्र के आवास पहुंची। राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। टीम ने आवास और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। पूरे दिन कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर मंथन चलता रहा। राहुल गांधी अपने दौरे में गौरीगंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संजय गांधी अस्पताल के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें