फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अमेठी में महंत राजू दास बोले- जागरूकता से मजबूत होगी राष्ट्र भावना

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 07 Jan 2026 06:22 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के बाद विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को रानीगंज में हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अयोध्या हनुमानगढ़ी से आए महंत राजू दास ने समाज को संगठित और जागरूक रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भावना को सशक्त बनाने के लिए समाज का एकजुट रहना आवश्यक है। महंत राजू दास ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने परिवार, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी चिंताओं पर विचार रखते हुए जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते सचेत रहने से ही समाज सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए सांस्कृतिक संरक्षण की आवश्यकता जताई। साथ ही समाज में बढ़ते धर्म परिवर्तन पर भी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यवाह अरविंद ने कहा कि संघ की स्थापना सौ वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान की चर्चा की। उनका कहना था कि समाज को वर्गों में बांटने की प्रवृत्ति नुकसानदेह है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों पर सतर्कता जरूरी बताई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और अनुशासन पर अपने विचार रखे। आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी, सुरेंद्र कौशल, दीपचंद कौशल, दयाशंकर यादव, प्रदीप सिंह, राजेंद्र तिवारी, कुमारी बर्खा, सुनील सेठ समेत कई लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें