प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। बुधवार दिनभर काफी मशक्कत के बाद देर शाम हाइवे को खोला गया था, लेकिन गुरुवार को प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर लंबा जाम लग गया है, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन द्वारा हाFवे को धीरे-धीरे खोलकर वाहनों को निकाला जा रहा है। दुर्गापुर बाजार से लेकर रामगंज बाजार तक सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से धीरे-धीरे वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयागराज में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित प्रयागराज पहुंचाने के लिए वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।