फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिले में हुए कई आयोजन

ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 02:09 PM IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को जिले में कई समारोह आयोजित हुए। पुलिस लाइंस में राज्यमंत्री तो कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने झंडारोहण किया। स्कूल-कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणतंत्र दिंवस के मौके पर सबसे पहले 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम निशा अनंत ने झंडारोहण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने सभी को दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन अमर शहीदों से प्रेरणा लेने का दिन है। इस मौके पर सभी को सामूहिक संकल्प भी दिलाई गई। इससे पहले सुबह आठ बजे शैक्षिक संस्थाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता, एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने के लिए रैली निकाली गई। इसके अलावा प्रात: 9:30 बजे अमेठी स्थित पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइंस के कार्यक्रम में एसपी अर्पण रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। सुबह 10 बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें