फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: अमेठी पहुंचा प्रयागराज महाकुंभ का गंगाजल, अग्निशमन विभाग के माध्यम से हो रहा वितरण

ishwar ashish Updated Wed, 05 Mar 2025 04:40 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अधिक भीड़ होने के कारण कई श्रद्धालु संगम स्नान और गंगाजल प्राप्त करने से वंचित रह गए। ऐसे में प्रदेश सरकार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग के माध्यम से टैंकर में भरकर संगम का पवित्र गंगाजल अमेठी लाया गया। बुधवार को गंगाजल जिला मुख्यालय गौरीगंज के जीजीआईसी तिराहे पास पहुंचा जहां से कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। महाकुंभ में जाने से वंचित श्रद्धालुओं ने गंगाजल प्राप्त कर आस्था और श्रद्धा के साथ इसे अपने घरों में संग्रहित किया। इसके अलावा मोहनगंज और जायस में भी गंगाजल का वितरण किया जा रहा है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अरशद खान ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई श्रद्धालु गंगा स्नान और गंगाजल प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। ऐसे में प्रदेश सरकार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग के माध्यम से संगम का पवित्र जल अमेठी लाया गया है ताकि वे श्रद्धालु भी गंगाजल प्राप्त कर सकें जो महाकुंभ में नहीं जा सके। यह जल जिले के सभी शहरों में वितरित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र जल को प्राप्त कर सकें और अपनी आस्था को मजबूत कर सकें। श्रद्धालुओं ने जताई खुशी गंगाजल प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने प्रदेश सरकार और अग्निशमन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो महाकुंभ में नहीं जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें