अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रही एसडीएम ने मानवता दिखाते हुए अपने वहां से घायलों को अस्पताल पहुंच उनकी जान बचाई। बुधवार देर रात मुंशीगंज मोड़ के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद अयान (17) निवासी इसौली रोड मुसाफिरखाना, अनिल (20) और वीरेंद्र (17) निवासीगण पूरे जबर घायल हो गए। घटना के समय वहां से गुजर रही एसडीएम प्रीती तिवारी अपने वाहन से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। जहां तीनों घायलों का इलाज किया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस की टीम के अस्पताल पहुंचने पर एसडीएम अपने गंतव्य को रवाना हुईं।