फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी सिटी: सर्वर चलने से किसानों को राहत, मायूस लौटे कई किसान

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 29 Jul 2026 05:41 PM IST

सर्वर चलने से किसानों को राहत, मायूस लौटे कई किसान सुबह से डीएपी-यूरिया केंद्रों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी कतार अमेठी सिटी: खरीफ सीजन में धान की रोपाई अंतिम दौर में पहुंचने के बीच मंगलवार को जिले के खाद केंद्रों पर सुबह से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ई-पॉस मशीनों का सर्वर पहले के मुकाबले बेहतर चला, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को डीएपी और यूरिया मिल सकी। हालांकि केंद्रों पर लंबी कतारें लगने के कारण कई किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा और समय समाप्त होने तक खाद न मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। जिले की 76 साधन सहकारी समितियों, चार इफको केंद्रों और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर सुबह से वितरण शुरू हुआ। गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। केंद्र पर मिले त्रिलोकपुर गांव निवासी अशोक दूबे ने बताया कि कई दिन से सर्वर नहीं चल रहा है। कहा कि यहां आज मुझे यूरिया मिल गई है। विशुनदासपुर निवासी शिव शरण ने बताया कि तीन दिनों से समितियों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। सुबह से लाइन में लगे हैं आज मिलने की उम्मीद है। गुवावां निवासी मुस्तफा ने बताया कि कई दिनों से लाइन में लग रही है। कई दिनों से लाइन में लग रहे थे आज भी लाइन में लगे हैं। मिलती है या नहीं पता नहीं। माधोपुर में मिले किसानों ने बताया कि आज कई दिनों बाद सर्वर चला है। खाद मिलने की उम्मीद है। इफको सेंटर के प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव और माधोपुर समिति सचिव संजय द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह से सर्वर सही चल रहा है। सहायक सहकारिता ने बताया कि सर्वर सही हो गया है। जिन समिति पर खाद कम हो रही है वहां पर बफर स्टॉक से खाद भेजी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें