फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: नाले में मिला 32 साल के युवक का शव, हत्या की आशंका

रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Feb 2026 08:47 AM IST

बाजारशुकुल कस्बे में प्रज्ञा गैस एजेंसी के समीप एक नाले में मंगलवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिला। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंका गया है। पुलिस उपाधीक्षक मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्यारों का जल्द पता लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें