अमेठी में बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सात से आठ बच्चे घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर सुल्तानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने वैन चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। हादसा मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे चौहान भनौली गांव के पास हुआ।