अमेठी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में वितरित 14.46 लाख मतदाताओं के वितरित फॉर्मों के सापेक्ष 87 फीसदी फॉर्मों की ऑनलाइन फीडिंग हो गई है। अब तक मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले 1.92 लाख नामों को सूची से हटा दिया गया है। इस कार्य में लगे 1551 बीएलओ के सापेक्ष 377 बीएलओ ने एसआईआर का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। शुक्रवार से ब्लॉक सभागारों में रीचेक, मैपिंग और सत्यापन के लिए बीएलओं के साथ शिक्षकों को लगाया गया है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अवधि में एसआईआर का काम पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि जिन मतदाताओं ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या जमा नहीं किया है वह जल्द बीएलओ के पास फॉर्म जमा करें। कहा कि जिससे वह मतदाता सूची में शामिल हो सकें।