फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सांसद केएल शर्मा का कंगना रनौत पर पलटवार, बोले- राजनीति में सोच समझकर बोलें

यूपी के अमेठी में गौरीगंज जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समापन पर सांसद किशोरी लाल शर्मा पहुंचे। शिविर का आयोजन सांसद के प्रयास और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। शिविर के समापन पर करीब एक हजार दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने इसे अपने जीवन में उपयोगी बताया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि शिविर का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। यह सेवा भाव से किया गया प्रयास है। इसका लक्ष्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। इस पहल में किसी भी दल या विचारधारा के लोगों में भेद नहीं किया गया। सभी पात्र दिव्यांगों को समान रूप से लाभ देने की कोशिश की गई। उ्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति गंभीर विषय है। इसमें बोलने से पहले तैयारी जरूरी है। यह अभिनय का क्षेत्र नहीं है, पहले होमवर्क कर लिया जाए तो बेहतर रहेगा। सांसद ने कहा आगे कि कंगना पर टिप्पणी करना आवश्यक नहीं है, मगर उनकी जानकारी पर सवाल उठते हैं। वह सुभाषचंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताती हैं। यह भी कह चुकी हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ। ऐसे बयानों से उनकी समझ का स्तर स्पष्ट होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें