यूपी के अमेठी में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे जामों के पूरब गांव निवासी युवक ने डीएम संजय चौहान से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि हर माह बिजली बिल समय से जमा हो रहा है। पिछले माह जितना बिजली बिल आया, पूरा जमा कर दिया था। 15 अक्तूबर को टीम जांच करने आई थी। 7500 रुपये का बिल निकाल दिया। पूछने पर कुछ बताया नहीं, कहा कि जो आया जमा करो। मामले में डीएम ने एक्सईएन को जांच करके निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अमेठी, मुसाफिरखाना, तिलोई तहसील में आयोजित दिवस में दिवसाधिकारियों ने मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। शेष के लिए टीमें गठित कर दी गईं।